कोरोना काल में पति लगातार बना रहे है शारीरिक संबंध , पतियों के इस हरकत से परेशान हो कर पत्नियों ने सरकार से की यह मांग ,,
देश विदेश , 19-07-2020 3:45:13 PM


दक्षिण अफ्रीका 19 जुलाई 2020 - कोरोना महामारी के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे लिहाजा उनकी गतिविधियां भी सीमित हो गई हैं।
दक्षिण अफ्रीकी देश घाना की महिलाएं इन दिनों अपने पतियो से काफी परेशान हैं , घाना की महिलाओं का कहना है कि देश में अब लॉकडाउन जल्द खत्म होना चाहिए।
दरअसल उनकी परेशानी इस बात को लेकर है कि लॉकडाउन में पति बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर रहे हैं।
लॉकडाउन के कारण घरों में पतियों का रहना घाना कि महिलाओं के लिए सरदर्द बन गया है। इस देश की महिलाओं का कहना है कि उनके पति घर में रहने के कारण बार-बार शारीरिक संबंध बना रहे है ।
अपने पति से परेशान घाना कि एक महिला का दर्द सोशल मीडिया पर फूटा है। इस महिला ने घाना के राष्ट्रपति नाना अकूफो अडो से कहा है कि देश में लॉकडाउन जल्द खत्म किया जाना चाहिए।
महिलाओं का कहना है कि घरों में रह रहे पतियों को ऑफिस जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इन महिलाओं ने सरकार से अपील की है कि लॉकडाउन को अगर खत्म नहीं भी किया जा सकता है तो कम से कम पुरुषों को दफ्तर जाने की अनुमति दी जाए।
घाना में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां के पुरुष सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वक्त गुजारने के बाद सीधे शारीरिक संबंध की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं। घरों में रहने के कारण लगातार महिलाओं के साथ उनके पति जब चाहे शारीरिक संबंध स्थापित कर रहे हैं और मना करने पर दुष्कर्म जैसी हरकत को अंजाम दे रहे है ।
