कलेक्टर कार्यालय पर लगा कोरोना का ग्रहण , 72 घण्टे के लिए कलेक्ट्रेट हुआ बन्द ,,
गरियाबंद , 07-09-2020 8:47:37 PM


गरियाबंद 07 सितम्बर 2020 - गरियाबंद
जिला कलेक्ट्रेट को आगामी 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है, कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने आज एक आदेश जारी कर इसकी घोषणा की है. कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि शनिवार 5 सितंबर को कलेक्ट्रेट के 8 अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया था. उसके बाद कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी।
