प्रदेश में सेक्स रैकेट का खुलासा , गर्म गोश्त की कीमत थी महज डेढ़ हजार रुपये प्रति घंटा ,,
महासमुंद , 15-09-2020 5:34:46 AM


महासमुंद 15 सितम्बर 2020 - देह व्यापर का धंधा आए दिन देखने को मिलता है, और लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बता दे की कुछ दिन पहले ही महासमुंद में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ करते हुए 8 युवती को गिरफ्तार किया गया था। वही फिर महासमुंद जिले से सेक्स रैकेट के काला कारनामे का खुलासा हुआ है। जिसमे 05 महिलाएं व 01 पुरुष सहित कुल 06 लोगो को गिरफ़्तार किया गया है।
मोहल्ले वालों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 06 को गिरफ्तार किया है सेक्स रैकेट में पकड़ी गई महिला में एक होम गार्ड की कर्मचारी है, जो अपने पुरूष मित्र के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ी गई है। जानकारी मिली है कि मकान मालकिन दूर से आये कपल्स को रूम घंटो के हिसाब से किराये पर देती थी। महिला इन जोड़ो से एक घंटे के 15 सौ रूपए लेती थी। फिलहाल सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के काॅलेज रो़ड़ आश्रम के पास की है। पुलिस को काफी दिनों से मोहल्ले के एक मकान में संदिग्ध महिलाओं और पुरूषों के जामवाड़े की शिकायत मिल रही थी। मोहल्ले वालों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 13 सितंबर रविवार को छापामार कार्रवाई की। मौके पर जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची तो कुछ महिलाएं भागने लगी, जिन्हें मोहल्ले के लोगों के द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। पकड़ी गई महिलाओं में मकान मालकिन सहित 5 महिलाएं है। सभी महिलाएं महासमुंद के आसपास के क्षेत्रों की रहने वाली बताई जा है।