हॉटल में प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह,,
झारखंड , 02-12-2024 6:53:04 AM


देवघर 02 दिसम्बर 2024 - झारखंड के देवघर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, तीन दिनों से गायब शादीशुदा महिला एक होटल में पकड़ी गई। वह अकेली नहीं थी। उसके साथ होटल में उसका आशिक भी मिला। इसके बाद महिला और उसके पति के पक्ष के करीब 50 लोग थाने पहुंचे। वहां दोनों तरफ से जमकर बवाल हुआ। पति अब उसको साथ रखने से इनकार कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, देवघर के एक मोहल्ले से तीन दिनों पूर्व फरार महिला को पुलिस ने सुभाष चौक अवस्थित एक होटल में छापेमारी कर प्रेमी के साथ बरामद कर ली है। महिला के पति ने जानकारी दी कि उसकी शादी छह महीने पहले बुढ़ई थाना क्षेत्र में हुई है। महिला के पति ने बताया कि शादी के 2 महीनें बाद तक पत्नी ठीक रही। उसके बाद परेशान करना शुरू कर दिया।
तीन दिन पहले उसके काम पर जाने के बाद प्रेमी को घर बुलाकर फरार हो गयी। मामले की जानकारी उसके मायकेवालों की दी तो महिला के मायके वाले दामाद व ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाने लगे। परेशान होकर नगर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की। उसी क्रम में शनिवार दोपहर महिला के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे होटल से दबोच लिया गया। पुलिस महिला और प्रेमी दोनो से पूछताछ कर रही है।