चोरी करने घुसा युवक सो रही युवती से करने लगा छेड़छाड़ , मां की खुली आँख फिर,,


साहिबगंज 13 जनवरी 2025 - झारखंड के साहिबगंज जिले में घर में चोरी करने घुसे युवक ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर डाली। इससे गुस्साई महिला ने करंट लगाकर चोर को मौत की नींद सुला दी। मामले में झारखंड पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग लड़की को सुधार गृह में भेज दिया है। पूरा मामला साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव की है।
बीते शनिवार की रात चोर चोरी करने के लिए एक घर में घुसा। चोरी करने के दौरान अपनी मां के साथ रह रही नाबालिग लड़की को देखकर उसकी नियत बदल गई। चोर ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इससे नाबालिग की मां गुस्सा हो गई। महिला ने युवक (चोर) को पकड़ने के बाद उसे करंट लगाकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी महिला के घर से युवक का शव बरामद किया है।
राधानगर के थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि मृतक राजू मंडल हर महीना या दूसरे महीना में महिला के घर में घुसकर कुछ सामान चुराता था। उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार देर रात को महिला के घर में घुसने पर बिजली करेंट लगाकर राजू मंडल की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 5 मीटर नंगा तार, जो बांस में लपेटा हुआ था और नीले रंग का एक मीटर कॉपर तार बरामद किया है।