सक्ती - दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की दी बधाई
स्पॉन्सर्ड , 14-01-2025 12:41:42 AM


सक्ती 14 जनवरी 2025 - बाराद्वार के भाजपा नेता दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।
दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व जैसे कई अलग अलग नाम से मनाया जाता हैं। दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला पोंगल समृद्धि का प्रतीक है। यह त्योहार प्रकृति और फसल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम है।
दिनेश शर्मा "अन्नपूर्णा" ने आगे कहा कि मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। दिनेश शर्मा ने शुभकामना देते हुए कहा कि यह ऋतु परिवर्तन का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।