रेखा के होठों को 05 मिनट तक चूमता रहा यह एक्टर , कट कहने बाद भी नही रुका

मुम्बई 19 जनवरी 2025 - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री रेखा ने महज 15 साल की उम्र में फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। साल 1969 में आई उनकी पहली फिल्म 'अंजाना सफर' (जिसे बाद में 'दो शिकारी' नाम दिया गया) ने न केवल उनके करियर की शुरुआत की, इस फिल्म में रेखा के साथ बंगाली सुपरस्टार बिस्वजीत चटर्जी को कास्ट किया गया था, जिनकी उम्र उस समय 32 वर्ष थी।
अंजाना सफर' के सेट पर एक ऐसा किस्सा घटित हुआ जिसने रेखा को गहरे सदमे में डाल दिया। डायरेक्टर कुलजीत पाल ने बिना रेखा को सूचित किए, फिल्म में एक किसिंग सीन डालने का फैसला किया। जैसे ही कैमरा चालू हुआ, बिस्वजीत ने रेखा को पकड़कर किस करना शुरू कर दिया, जो करीब पांच मिनट तक चलता रहा।
रेखा को इस सीन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, और यह उनके लिए बेहद असहज और चौंकाने वाला अनुभव था। रेखा की प्रतिक्रिया और बायोग्राफी में खुलासा इस घटना के बाद रेखा इतनी आहत हुईं कि वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं और सेट पर ही फूट-फूट कर रोने लगीं। इस घटना ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया।
इस घटना पर बिस्वजीत ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह सब डायरेक्टर के निर्देशानुसार किया था। उनका मानना था कि अगर सीन हिट हो गया तो इसका मतलब दर्शकों ने इसे स्वीकार किया और इसमें कुछ भी गलत नहीं था।
बाद में, रेखा ने अपनी बायोग्राफी 'द अनटोल्ड स्टोरी', जिसे यासिर उस्मान ने लिखा है, में इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें न केवल मानसिक रूप से आहत किया, बल्कि इंडस्ट्री में उनकी शुरुआती यात्रा को भी कठिन बना दिया।