छत्तीसगढ़ - रिटायर्ड TI से थाना प्रभारी ने मांगे 02 लाख की रिश्वत , SP से हुई शिकायत


कांकेर 24 जनवरी 2025 - कांकेर जिले की पुलिस पर रिश्वत का आरोप लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि रिटायर्ड TI ने लगाया है। रिटायर्ड TI ने बताया कि पूरा मामला पैसों को लेकर है। रिटायर्ड TI ने शराब के ठेके के लिए रायपुर के किसी व्यक्ति को 56 लाख रुपये की राशि दी थी। ठेका तो नहीं मिला लेकिन उक्त व्यक्ति पैसा वापस नहीं कर रहा है। इस मामले को लेकर रिटायर्ड TI और बेटे ने थाने में शिकायत की।
मामले में बयान लेने बुलाने के बाद रिटायर्ड TI के बेटे से 02 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। रिटायर्ड TI ने इस मामले की जानकारी फोन से कांकेर विधायक को भी दी। रिश्वत मांगे जाने से नाराज रिटायर्ड TI मीडिया के सामने पुलिस पर आरोप लगाते हुए रिश्वत मांगे जाने की बात कही है। जबकि उक्त TI रिटायरमेंट के पूर्व उसी थाने में कोतवाली प्रभारी के पद पर पदस्थ रह चुका है।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है की रिटायर्ड TI ने मीडिया के सामने थाना में रिश्वत की मांगे जाने का आरोप लगाया है। मामला लेनदेन का है इसलिए FIR नहीं की गई है। इस संबंध में फाइल मंगवाई गई है। जांच के उपरांत कार्यवाही की जाएगी।