छत्तीसगढ़ - पोल्ट्री फार्म से 200 मुर्गियां और 30 कैरेट अंडे चोरी , CCTV में कैद हुए तीन चोर

कांकेर 09 फरवरी 2025 - कांकेर के ग्राम इच्छापुर स्थित एक पोल्ट्री फार्म से मुर्गियों और अंडों की चोरी हुई है। फार्म के मालिक ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे फार्म पहुंचे, तो 40-50 मुर्गियां और करीब 10 कैरेट अंडे गायब थे। CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात चोर फार्म में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। जिसके बाद फार्म के मालिक मनोज जायसवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मनोज जायसवाल ने बताया कि शुरुआत में मुर्गियों की संख्या में कमी का महज एहसास हुआ था लेकिन धीरे-धीरे यह स्पष्ट हो गया कि यह चोरी का मामला है। अब तक कुल 200 मुर्गियां और 30 कैरेट अंडे गायब हैं। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है और स्थानीय मुर्गी विक्रेताओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, औपचारिक FIR दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को हिरासत में लिया जाएगा।