एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली 30 मार्च 2025 - देश के कई हिस्सों में इस वक्त गर्मी की लहर से लोग परेशान हैं। कई राज्यों में सूरज की गर्मी से सड़कें सुनसान हो गई हैं, और लोग घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भी खबर दी है। विभाग ने कई हिस्सों में मध्यम भारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना जताई है। बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां कल यानी 31 मार्च को मौसम शुष्क रहने वाला है। लेकिन तेज हवाओं की चलने की संभावना बनी हुई है।
IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17-19 डिग्री के बीच रहेगा। सुबह हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में आंशिक बादल भी दिख सकते हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा में 31 मार्च को धूल भरी आंधी की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 15-17 डिग्री रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव कल यहां मेरठ, आगरा में बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम 16-18 डिग्री रहेगा. तेज हवाएं 20 से 25 किमी प्रतिघंटा चलने से मौसम में ठंडक आएगी।