UPI का सर्वर डाउन , फोनपे , गूगल पे हुआ फेल , ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे लोग
नई दिल्ली , 12-04-2025 2:37:41 PM अनिल तम्बोली

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2025 - शनिवार सुबह से UPI यूजर्स माथा पकड़ कर बैठे हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, शनिवार की सुबह से से ही UPI सर्विस तकनीकी खराबी के चलते डाउन हो गई है। UPI सर्विस के डाउन होने से देशभर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। UPI यूजर्स डिजिटल लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं।
अचानक आई इस तकनिकी खराबी के चलते UPI पेमेंट पर बड़ा असर पड़ा है और लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। UPI सर्विस डाउन होने के चलते आम आदमी और कारोबारियों के रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक UPI प्रॉब्लम से जुड़ी करीब 1168 शिकायतें आई हैं।