छत्तीसगढ़ के महिला कांग्रेस अध्यक्ष और शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा , इस्तीफा देने के पीछे बताई यह वजह
गरियाबंद , 19-06-2021 8:03:35 PM


गरियाबंद 19 जून 2021 - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा और शहर महिला अध्यक्ष ललिता सिन्हा ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के नाम लिखे अपने इस्तीफे में दोनो ने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है बता दे कि दोनो ही पदाधिकारी लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिन्हा ने कहा की अपने निजी कारणो के चलते मैंने इस्तीफ़ा दिया है और आज भी मै कांग्रेस पार्टी के नितियो में आस्था रखता हूँ।
वही शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ललिता सिन्हा ने कहा मै आज भी कांग्रेस में बनी हुई हूँ मैंने केवल अपने सिर्फ पदेन दायित्व से इस्तीफ़ा दिया है।