आज का पंचांग , दिनांक 26 अप्रैल 2025 दिन शनिवार , आपका दिन मंगलमय हो..


रायपुर 26 अप्रैल 2025 - हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 अप्रैल 2025, शनिवार को बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह तिथि 25 अप्रैल सुबह 11:45 से 26 अप्रैल सुबह 08:28 तक रहेगी। आज शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करना न भूलें। आज मास शिवरात्रि भी रहेगी, इसलिए शिवालय जाकर जलाभिषेक जरूर करें। पंचांग के अनुसार सूर्य 26 अप्रैल मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 27 अप्रैल सुबह 03:38 तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय - 26 अप्रैल सुबह 6:01 बजे। सूर्यास्त का समय - 26 अप्रैल शाम 6:48 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र
वैधृति योग - 25 अप्रैल दोपहर 12:30 से 26 अप्रैल सुबह 08:41 तक।
विष्कुम्भ योग - 26 अप्रैल सुबह 08:41 से 27 अप्रैल सुबह 04:35 तक।
उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र - 25 अप्रैल सुबह 08:53 से 26 अप्रैल सुबह 06:27 तक।
रेवती नक्षत्र - 26 अप्रैल सुबह 06:27 से 27 अप्रैल सुबह 03:38 तक।
शुभ और अशुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:59 से दोपहर 12:50 तक।
अमृत काल - सुबह 01:31 से सुबह 02:56 तक।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:24 से सुबह 05:12 तक।
राहुकाल - सुबह 9:12 से सुबह 10:48 तक।