छत्तीसगढ़ - विवाहिता को घर मे अकेली देखकर नागेश्वर गुप्ता की बिगड़ी नियत , किया यह कांड


रायगढ़ 29 अप्रैल 2025 - खरसिया थाना क्षेत्र में एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में स्थानीय महिला ने 27 अप्रैल 2025 को थाना खरसिया में लिखित आवेदन देकर नागेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला ने बताया कि आरोपी नागेश्वर गुप्ता वर्तमान में उनके गांव में रह रहा है। 24 अप्रैल की रात जब महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। तब आरोपी घर के बाड़ी की तरफ से भीतर घुस आया और सोई अवस्था में महिला से गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध और चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी महिला ने तत्काल परिजनों को दी और पति के आने पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
महिला की शिकायत पर प्रशिक्षु IPS हर्षित मेहर थाना प्रभारी खरसिया के निर्देशन में आरोपी नागेश्वर गुप्ता के खिलाफ धारा 331(4), 74, 75(1) (i) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर तत्काल हिरासत में लिया गया। मेडिकल परीक्षण और गिरफ्तारी की अन्य कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।