आज का पंचांग , दिनांक 29 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार , आपका दिन मंगलमय हो..


रायपुर 29 अप्रैल 2025 - हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 28 अप्रैल रात्रि 09:11 से 29 अप्रैल शाम 05:31 तक रहेगी। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। आज परशुराम जयंती भी रहेगी। पंचांग के अनुसार सूर्य 29 अप्रैल मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात वृषभ राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय - 29 अप्रैल सुबह 5:58 बजे। सूर्यास्त का समय - 29 अप्रैल शाम 6:49 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र
सौभाग्य योग - 28 अप्रैल रात्रि 08:02 से 29 अप्रैल दोपहर 03:59 तक।
शोभन योग - 29 अप्रैल दोपहर 03:53 से 30 अप्रैल दोपहर 12:01 तक।
कृत्तिका नक्षत्र - 28 अप्रैल रात्रि 09:37 से 29 अप्रैल शाम 06:47 तक।
रोहिणी नक्षत्र - 29 अप्रैल शाम 06:47 से 30 अप्रैल शाम 04:18 तक।
शुभ और अशुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:58 से दोपहर 12:49 तक।
अमृत काल - शाम 04:39 से शाम 06:04 तक।
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:21 से सुबह 05:09 तक।
राहुकाल - दोपहर 3:36 से शाम 5:13 तक।